Railway Questions Paper 2

Question चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है ?
a) राष्ट्रपति
b) प्रधानमंत्री
c) गृहमंत्री
d) संसद

Answer is राष्ट्रपति

भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख होता है और भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का जिम्मेदार होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल ६ वर्ष या ६५ साल, जो पहले हो, का होता है। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।

।।।।।।।।। (ॐ) ।।।।।।।।।।।

Question: असम मे अभी कितने तेल परिष्करण संयंत्र कार्यरत है ?

a) आठ
b) छः
c) चार
d) तीन

Answer is चार

।।।।।।।।। (ॐ) ।।।।।।।।।।।

Question: जवाहर रोजगार योजना किस वर्ष शुरू हुई ?

a) 1988
b) 1989
c) 1990
d) 1991

Answer is 1989

।।।।।।।।। (ॐ) ।।।।।।।।।।।

Question: साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित असम के खयाती प्राप्त फिल्म निर्माता निर्देशक है

a) गोविन्द निहलानी
b) डा भूपेन हजारिका
c) भवेन्द्र नाथ सइकिया
d) आन्नादोराम

Answer)

डा भूपेन हजारिका

भुपेन हजारिका (असमिया: ভূপেন হাজৰিকা भूपेन हाजोरिका) (8 सितंबर, 1926- ५ नवम्बर २०११) भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे।

वे भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम जीवित सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया।
भूपेन हजारिका के गीतों ने लाखों दिलों को छुआ। हजारिका की असरदार आवाज में जिस किसी ने उनके गीत "दिल हूम हूम करे" और "ओ गंगा तू बहती है क्यों" सुना वह इससे इंकार नहीं कर सकता कि उसके दिल पर भूपेन दा का जादू नहीं चला। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाते रहे थे।

।।।।।।।।। (ॐ) ।।।।।।।।।।।

Comments

  1. Aasam me kitne vane jiv abyarany h

    ReplyDelete
    Replies
    1. असम में कितने वन्य जीव अभ्यारण

      Delete

Post a Comment

Please Apna Swal Puche. Hum Puri Umid Karte Hai ki Aapko Apki Manzil Jarur Mile