हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का एक अन्य नाम है-
a) गैलिक अम्ल
b) पिक्रिक अम्ल
c) म्यूरिएटिक अम्ल
d) इनमें से कोई नहीं
Answer)
म्यूरिएटिक अम्ल
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक प्रमुख अकार्बनिक अम्ल है। वस्तुतः हाइड्रोजन क्लोराइड गैस के जलीय विलयन को ही हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कहते हैं।
इस अम्ल का उल्लेख ग्लौबर ने 1648ई. में पहले पहल किया था। जोसेफ़ प्रीस्टली ने 1772 में पहले पहल तैयार किया और सर हंफ्री डेवी ने 1890ई. में सिद्ध किया कि हाइड्रोजन और क्लोरीन का यौगिक है। इससे पहले लोगों की गलत धारणा थी कि इसमें ऑक्सीजन भी रहता है। तब इसका नाम 'म्यूरिएटिक अम्ल' पड़ा या जो आज भी कहीं कहीं प्रयोग में आता है।
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल ज्वालामुखी गैसों में पाया जाता है। मानव जठर में इसकी अल्प मात्रा रहती है और आहार पाचन में सहायक होती है।
Comments
Post a Comment
Please Apna Swal Puche. Hum Puri Umid Karte Hai ki Aapko Apki Manzil Jarur Mile